Showing posts with label RUTHERFORD MODEL. Show all posts
Showing posts with label RUTHERFORD MODEL. Show all posts

Thursday, May 14, 2020

परमाणु का रदरफोर्ड मॉडल (Rutherford Model of an Atom)

रदरफोर्ड का प्रयोग(Rutherford's Experiment)

Rutherford-experiment

 रदरफोर्ड ने सन 1911 में रेडियो एक्टिव पदार्थ पोलोनियम से निर्गत अल्फा कणों की बौछार स्वर्ण धातु की अत्यंत पतली पन्नी पर की तथा निम्नलिखित प्रेक्षण प्राप्त किए-
 1. अधिकांश अल्फा कण स्वर्ण पत्र से होकर ऋजु  रेखा में सीधे निकल जाते हैं ऋजु रेखा में सीधे निकल जाते हैं अर्थात परमाणु के किसी भाग से अल्फा- कणों की टक्कर नहीं होती।
2. कुछ अल्फा -कण अपने मार्ग से विभिन्न दिशाओं में मुड़ जाते हैं तथा मार्ग से कम विक्षेपित होने वाले कणों की संख्या अधिक  विक्षेपित  होने वाले कणों  से बहुत अधिक होती है।
3. अल्फा कणों में बहुत कम (लगभग 20000 में से 1 कण) परमाणु से टकराकर ,अपने मार्ग पर सीधे वापस लौट आते हैं इन कणों की परमाणु के धन आवेशित भाग से सीधी टक्कर होती है, जिससे यह परिवर्तित हो जाते हैं।